फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Darkness prevails in Keedi, Athlui and Sarahan for 23 hours

Chamba News: टपूण पंचायत के साथ दिन भर सुलगता रहा जंगल, वन संपदा राख

Sun, 18 May 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 18 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Darkness prevails in Keedi, Athlui and Sarahan for 23 hours
टपूण पंचायत के साथ लगते जंगल में उठता आग का धुंआ। संवाद
चंबा। फायर सीजन में जंगलों में आग की घटनाएं सामने आना शुरू हो गई हैं। शनिवार को टपूण पंचायत के साथ लगते जंगल में दिन भर आग सुलगती रही। जंगल से उठने वाला धुआं वन संपदा के स्वाह होने की गवाही देता रहा। वन विभाग के कर्मचारी आग को बुझाने के लिए दिन भर डटे रहे लेकिन जंगल में आग ज्यादा फैलने के कारण काफी परेशानी हुई। देर शाम तक जंगल में आग भड़की रही। इस आग में पेड़-पौधों के अलावा अन्य वन संपदा भी राख हुई। वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि कुछ शरारती तत्व वनों में आग जान बूझ कर लगाते हैं। इसके ऊपर अंकुश लगाने के लिए जहां विभाग अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है तो वहीं इसमें स्थानीय लोगों को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि टपूण के साथ लगते जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए वन विभाग के कर्मचारी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed