फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Darkness prevails in Keedi, Athlui and Sarahan for 23 hours

Chamba News: 23 घंटों से कीड़ी, अठलुई और सराहण में छाया घुप अंधेरा

Sun, 18 May 2025 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 18 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Darkness prevails in Keedi, Athlui and Sarahan for 23 hours
साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत कीड़ी, अठलुई और सराहण के कुछ गांवों में जमा दो की वार्षिक परीक्षा का परिणाम विद्यार्थी नहीं देख पाए। मतियारा में अंधड़ के बाद शुक्रवार शाम 7:00 बजे थ्री फेज बिजली की लाइन पर टूट कर पेड़ गिरना इसकी मुख्य वजह है। पंचायत के दर्जनों गांवों में बिजली न होने से ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात अंधेरे में ही गुजारी। शनिवार शाम तक बिजली सप्लाई सुचारु न होने पर ग्रामीणों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गए हैं। कई ग्रामीणों ने अन्य पंचायतों में जाकर अपने मोबाइल फोन चार्ज किए। सूचना मिलने के बाद विद्युत बोर्ड के कर्मचारी बिजली लाइन के मरम्मत के कार्य में जुट गए हैं लेकिन, खबर लिखे जाने तक पंचायतों के गांव बिजली से रोशन नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों में जगदीश चंद, पवन कुमार, कर्म चंद, हेमराज, राजीव कुमार, नारायण सिंह, दलीप कुमार, ठाकुर सिंह, अमित कुमार, कमलेश कुमार, संजीव कुमार, दलीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम के समय मौसम ने अचानक करवट बदली। मौसम में आए बदलाव के साथ ही तूफान शुरू हो गया। तूफान से मतियारा में एक पेड़ टूट कर थ्री फेज लाइन पर गिरा। इस लाइन से अठलुई, कीड़ी और सराहण के कुछ गांवों को विद्युत सप्लाई जाती है। बिजली सप्लाई बंद होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत बोर्ड में पहले से ही कर्मचारियों का टोटा पड़ा हुआ है। नतीजतन, शनिवार सुबह विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर थ्री फेज लाइन की मरम्मत का कार्य आरंभ किया। विद्यार्थियों में रजनी, पूजा, रीना, आरती ने बताया कि क्षेत्र में बिजली न होने से वे अपना परीक्षा परिणाम ऑनलाइन नहीं देख पाए। उन्हें परीक्षा परिणाम देखने के लिए साहो का रुख करना पड़ा। उधर, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि तूफान के चलते पेड़ थ्री-फेज लाइन पर पेड़ गिरने से समस्या पेश आई है। सूचना मिलने के बाद बोर्ड की टीम मौके पर पहुंच मरम्मत कार्य में जुई गई है। जल्द क्षेत्र की बिजली सप्लाई सुचारु करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed