फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dangerous journey from Khadamukh to Bharmour

खड़ामुख से भरमौर तक सफर खतरनाक

Mon, 20 Sep 2021 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Dangerous journey from Khadamukh to Bharmour
बिना पैरापिट हादसे को न्योता देता भरमौर-पठानकोट एनएच। - फोटो : Chamba
चंबा। भरमौर-पठानकोट एनएच पर खड़ामुख से भरमौर तक सफर खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

17 किमी के हिस्से में कई जगह पैरापिटों का नामोनिशान तक नहीं है। इतना ही नहीं, कई जगह बीच सड़क में ही निर्माण सामग्री रेत और बजरी रखवा दी गई है। इसके चलते चालकों को हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। कई बार इन जगहों पर दोपहिया वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं। बावजूद इसके एनएच प्रबंधन ने समस्या के समाधान करने की जहमत नहीं उठाई है।
गौरतलब है कि एक माह पहले भरमौर-पठानकोट एनएच पर खड़ामुख के पास जलविद्युत परियोजना में कार्यरत दो व्यक्ति रात को ड्यूटी कर घर लौट रहे थे लेकिन, खड़ामुख पुल से कुछ ही दूर जाने पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई। एनएच किनारे पैरापिट न होने से कार सीधे जलाशय में समा गई और दोनों कार सवारों की मौत हो गई। बावजूद, इसके अभी तक एनएच प्रबंधन ने एनएच किनारे पैरापिट नहीं लगवाए हैं। खड़ामुख से खणी तक एनएच किनारे पर कई जगह पैरापिट नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, नरेश कुमार, प्रताप चंद, अंबिया राम, अशोक कुमार, नारायण सिंह, उमेश कुमार आदि ने कहा कि खड़ामुख-भरमौर एनएच पर कई जगह एनएच किनारे पैरापिट नहीं हैं। प्रबंधन की लापरवाही कभी भी लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने एनएच प्रबंधन के अधिशासी अभियंता से एनएच किनारे से रेत-बजरी को हटवाने सहित संवेदनशील जगह पर पैरापिट लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच प्रबंधन के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने कहा कि खड़ामुख-भरमौर एनएच पर कई जगह लोग निर्माण सामग्री रखवा देते हैं, जिसे हटवाया जा रहा है। कहा कि पैरापिट का कार्य जल्द शुरू करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed