फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Damaged building of Public Works Department burnt

Chamba News: लोक निर्माण विभाग का क्षतिग्रस्त भवन जला

Thu, 26 Jun 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Damaged building of Public Works Department burnt
लोक निर्माण विभाग का क्षतिग्रस्त भवन जला
विज्ञापन

पांगी के किलाड़ में बुधवार मध्यरात्रि हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुख्यालय किलाड़ के साथ लगते लोक निर्माण विभाग के आवासीय भवन में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। यह भवन पिछले कई सालों से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ था। विभाग ने इसे डिस्मेंटल किया था। वर्तमान में भवन में कोई भी नहीं रहता था लेकिन, बुधवार मध्यरात्रि अचानक भवन में आग लग गई। आग की उठती लपटों को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विभाग के अधिकारियों समेत अग्निशमन विभाग को इसके बारे में सूचित किया। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग के जवानों के साथ मिलकर आग बुझाने के प्रयास आरंभ किए लेकिन, प्रचंड हो चुकी आग ने देखते ही देखते इस आवासीय भवन को राख के ढेर में तब्दील कर दिया।

कार्यवाहक आवासीय आयुक्त पांगी रमन घरसंगी ने बताया कि बुधवार मध्यरात्रि लोक निर्माण विभाग की पुरानी दो मंजिला आवासीय भवन में भीषण अग्निकांड से जलने की सूचना मिली। विभागीय अधिकारियों को मौके पर भेजा है। उन्होंने बताया कि लकड़ी से निर्मित भवन जलने से काफी नुकसान हुआ है। आग लगाने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed