{"_id":"6ade2e500f341df39b0514f4","slug":"dalhousie-public-school-shines-in-national-tirathon-chamba-news-c-88-1-cmb1014-201098-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नेशनल टायराथॉन में डलहौजी पब्लिक स्कूल का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नेशनल टायराथॉन में डलहौजी पब्लिक स्कूल का जलवा
Sun, 25 Oct 2026 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 25 Oct 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
14 राज्यों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, बालिका और मिक्स्ड रिले में जीते स्वर्ण पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत में आयोजित प्रथम जूनियर नेशनल टायराथॉन चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 14 राज्यों के बाल खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया।
अंतिम दिन रिले रेस के मुकाबलों में डलहौजी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालिका और मिक्स्ड वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। समापन समारोह में मुख्य अतिथि व्यवसायी राहुल ठाकुर ने विजेताओं को पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
बालक वर्ग की रिले रेस में हरियाणा ने स्वर्ण, कर्नाटक ने रजत और डलहौजी पब्लिक स्कूल ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में डलहौजी पब्लिक स्कूल प्रथम, हिमाचल प्रदेश द्वितीय और तमिलनाडु तृतीय रहा। मिक्स्ड रिले में डलहौजी पब्लिक स्कूल ने स्वर्ण और कर्नाटक ने रजत पदक हासिल किया, जबकि पंजाब और राजस्थान संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान डलहौजी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी पदक जीते। 100 मीटर बालिका दौड़ में मौमिता ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 200 मीटर में स्कूल की डिस्कत ने कांस्य और 400 मीटर में नदीम ने रजत पदक जीता। 400 मीटर बालिका वर्ग में मौमिता ने रजत पदक अपने नाम किया। अन्य स्पर्धाओं में कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश के खिलाड़ियों ने भी पदक हासिल किए।
मुख्य अतिथि राहुल ठाकुर ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें खेलों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता से युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।