Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dadriyada-Chakki road got forest clearance: Jaryal

ददरियाड़ा-चक्की सड़क को मिली फोरेस्ट क्लीयरेंस : जरयाल

Wed, 12 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dadriyada-Chakki road got forest clearance: Jaryal
सिहुंता (चंबा)। भटियात विधानसभा क्षेत्र के ददरियाड़ा पंचायत से चक्की के लिए बनने वाली सड़क के लिए भारत सरकार की ओर से फोरेस्ट क्लीयरेंस की स्वीकृति मिल गई है। भटियात के पूर्व विधायक विक्रम सिंह जरयाल ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि शीघ्र एलडीए जमा करवाकर डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी जाए।
विज्ञापन

जरयाल ने बताया कि वर्ष 2012 में चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने अपनी चिरलंबित मांग उनके समक्ष रखी थी। इसके बाद इस मार्ग के निर्माण कार्य को उन्होंने अपनी विधायक निधि में भी डाला था लेकिन, कांग्रेस सरकार के सत्ता में होने के चलते इसे धरातल पर नहीं उतारा जा सका। इसके बाद दोबारा विधायक निधि में इस मार्ग को डालकर स्वीकृति के लिए भेजा गया। उनके आग्रह पर चंबा-कांगड़ा सांसद राजीव भारद्वाज ने केंद्रीय मंत्री नीतिश गडकरी के पास मामले को गहनता से उठाया गया। इसके बाद इसे भारत सरकार ने फोरेस्ट क्लीयरेंस दे दी है। नतीजतन, अब मार्ग निर्माण की राह आसान होती दिख रही है। अब आगामी समय में सड़क के लिए बजट स्वीकृत करवाने के लिए उनकी दिल्ली का कूच करने की योजना रहेगी। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मिल पैसा स्वीकृत करवा कर मार्ग को धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed