फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cut two cedar trees from Sarni forest and took the wood to Vankatu.

Chamba News: सारनी जंगल से देवदार के दो पेड़ काट लकड़ी ले गए वनकाटू

Sun, 10 Mar 2024 07:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 10 Mar 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
Cut two cedar trees from Sarni forest and took the wood to Vankatu.
सारनी जंगल से देवदार के दो पेड़ काट लकड़ी ले गए वनकाटू
विज्ञापन

सात लाख रुपये आंकी जा रही कीमत, वन विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ करवाई एफआईआर
निरीक्षण के दौरान वन रक्षक ने कटे पेड़ देखकर उच्च अधिकारी को दी थी मामले की सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चीलबंगला वन बीट के सारनी जंगल में वन काटु देवदार के दो पेड़ काटकर इनकी लकड़ी ले गए। इसकी कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है। जंगल में निरीक्षण के दौरान वन रक्षक को अवैध कटाने के बारे में पता चला। वन रक्षक ने इसकी सूचना उच्च अधिकारी को दी। इसके बाद बीओ की शिकायत पर पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में वनरक्षक कुका ने बताया कि 5 मार्च को वह सारनी जंगल में पेट्रोलिंग कर रहे थे। उन्होंने देखा कि जंगल में देवदार के दो पेड़ों को काटकर अज्ञात लोग लकड़ी ले गए हैं। मौके पर देवदार के पेड़ों के ठूंठ थे। उन्होंने जंगल में काटी गई लकड़ी की तलाश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मामले की सूचना उच्च अधिकारी को दी। बीओ ने मौके का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन


बीओ संजीव कुमार ने बताया कि सारनी जंगल में अज्ञात लोगों की ओर से देवदार के दो पेड़ काटने को लेकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है।

--पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि वन विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ देवदार के दो पेड़ काटकर लकड़ी गायब करने की शिकायत दी है। इसके तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर अपने स्तर पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed