{"_id":"5ea038198ebc3e906f64a225","slug":"curfew-driver-caught-druken-driving-in-chamba-chamba-news-sml331027355","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू में बिना पास शराब पीकर गाड़ी चलाना चालक को पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू में बिना पास शराब पीकर गाड़ी चलाना चालक को पड़ा महंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। लॉकडाउन के दौरान बिना कर्फ्यू पास शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालक के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। चालक सहित कार में सवार अन्य व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड सहिंता की धारा 188 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार बनीखेत पुलिस चौकी सह प्रभारी अशोक ठाकुर की अगुवाई में टीम बैकुंठ की तरफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक टैक्सी आई। इसे पुलिस दल ने जांच के लिए रुकवाया। पुलिस की टीम ने पहले चालक से पूछा कि वह कर्फ्यू के दौरान गाड़ी लेकर कहां जा रहे हैं। मगर चालक शराब के नशे में धुत था। पुलिस को सही जवाब भी नहीं दे पा रहा था।
पुलिस ने उसे गाड़ी का पास चेक करवाने को कहा। मगर चालक और कार में सवार अन्य व्यक्ति के पास ऐसा कोई पास नहीं पाया गया। इसके आधार पर वे गाड़ी लेकर कर्फ्यू के दौरान आवाजाही कर पाते। वहीं नशे में धुत चालक का मेडिकल करवाने के लिए पुलिस ने उसे बाथरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां पर मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने चालक और दूसरे व्यक्ति के खिलाफ डलहौजी थाना में उपरोक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की कार्रवाई को अंजाम दे रही है।