फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CT scan and MRI machines installation work started in Chamba, Modern machines have been ordered from Netherlands and Israel, will cost twenty crore rupees

चंबा में सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनें लगाने का कार्य शुरू

Mon, 26 Jul 2021 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
CT scan and MRI machines installation work started in Chamba, Modern machines have been ordered from Netherlands and Israel, will cost twenty crore rupees
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों को स्थापित करने का कार्य आरंभ हो गया है। सोमवार को प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने पूजा-अर्चना करके कार्य का विधिवत शुभारंभ करवाया। बीस करोड़ रुपये की लागत से चंबा मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन व एमआरआई मशीनें स्थापित की जाएंगी। एक मशीन नीदरलैंड तो दूसरी मशीन इस्राइल से मंगवाई है। मशीनें स्थापित करने का कार्य सरकार ने फिलिप्स कंपनी को दिया है। अक्तूबर माह तक कंपनी मशीनों को स्थापित करके चालू कर देगी। जिसके बाद चंबा जिला के लोगों को सीटी स्कैन व एमआरआई के लिए टांडा या पठानकोट नहीं जाना पड़ेगा। जिला वासी मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन व एमआरआई सेवा शुरू करवाने को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे थे। मेडिकल कॉलेज में स्थापित सीटी स्कैन की मशीन खराब हो चुकी है। इसके चलते मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने चंबा में आधुनिक सीटी स्कैन व एमआरआई मशीनों को स्थापित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सरकार की ओर से कंपनी को मशीनें स्थापित करने के ऑर्डर जारी होने के बाद कंपनी ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के साथ मिलकर अपनी कदमताल शुरू कर दी थी। प्राचार्य रमेश भारती ने मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर में इन मशीनों को स्थापित करने के लिए जगह का चयन किया। जहां पर जल्द ही मरीजों को सीटी स्कैन व एमआरआई की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिला की पौने छह लाख आबादी को मिलेगा लाभ
चंबा जिला की पौने छह लाख आबादी सीटी स्कैन व एमआरआई जैसी सुविधा के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज पर निर्भर हैं। जिला में यह सुविधा कहीं पर भी उपलब्ध नहीं है। डॉक्टर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए कई बार सीटी स्कैन या एमआरआई टेस्ट लिखते हैं। ऐसी परिस्थिति में मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए टांडा जाना पड़ता था लेकिन अब मरीजों को यह सुविधा चंबा में मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर माह में जिला वासियों को मिलेगी सुविधा
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर में सीटी स्कैन व एमआरआई मशीनें स्थापित करने का कार्य शुरू हो चुका है। अक्तूबर माह में चंबा वासियों को सीटी स्कैन व एमआरआई की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। दोनों मशीनें विदेशों से मंगवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed