फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Crowds in government buses from morning till evening, sisters' faces lit up after travelling for free

Chamba News: सरकारी बसों में सुबह से शाम तक भीड़, फ्री सफर कर खिले बहनों के चेहरे

Thu, 23 Oct 2025 09:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 23 Oct 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
Crowds in government buses from morning till evening, sisters' faces lit up after travelling for free
निगम की बसों में फ्री बस सेवा के सफर करती महिलाएं। संवाद
चंबा। भैया दूज पर्व पर हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचआरटीसी) ने महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा प्रदान कर एक सराहनीय पहल की। जिलेभर में महिलाओं ने इस सेवा का भरपूर लाभ उठाया और सुबह से शाम तक वे बड़ी संख्या में सरकारी बसों में सफर करती नजर आईं।
विज्ञापन

महिलाएं इस विशेष अवसर पर निजी बसों के बजाय सरकारी बसों को प्राथमिकता देती दिखीं। निजी बसों में जहां किराया वसूला गया, वहीं एचआरटीसी की बसों में महिलाओं के लिए यात्रा पूरी तरह निशुल्क रही।
विज्ञापन

जिले के चंबा-भरमौर, तीसा, बनीखेत, सिल्लाघ्राट, साहो, खज्जियार, जोत, जम्मुहार, बाट, कोल्हड़ी, सिंग्घाघार, सुरंगानी और सलूणी सहित अन्य रूटों पर सुबह से लेकर सूर्यास्त तक महिलाओं के चेहरे खुशी से चमकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरटीसी की ओर से दी गई निशुल्क बस सेवा महिलाओं के लिए बड़ी राहत है। निगम ने बहनों को सच्चे अर्थों में सम्मान दिया है कांतो देवी, महिला
त्योहारी सीजन में यह पहल बहुत अच्छी है। हालांकि निजी बसों में किराया वसूला गया, जो उचित नहीं है। आरुषि, युवती:
विशेष अवसरों पर निगम द्वारा निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से महिलाओं का एचआरटीसी पर विश्वास और बढ़ा है। बधमो देवी, महिला
सिल्लाघ्राट रूट पर चालक और परिचालक ने हर स्टेशन पर बस रोककर महिलाओं को सम्मानपूर्वक बैठाया और उनके गंतव्य तक उतारा। सेवा वाकई प्रशंसनीय है। यासमिन, महिला


भैया दूज के अवसर पर महिलाओं ने निशुल्क बस सेवा का भरपूर लाभ उठाया। यह सेवा जिले के सभी स्थानीय रूटों पर अल सुबह से सूर्यास्त तक जारी रही और इस पहल को लेकर महिलाओं ने निगम की सराहना की। शुगल सिंह, डीडीएम, एचआरटीसी डिपो चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed