{"_id":"66e5b831cacdf1a79a0637c1","slug":"crowd-gathered-to-get-checked-for-heart-diseases-chamba-news-c-88-1-ssml1006-133088-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हृदय रोगों की जांच करवाने के लिए जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हृदय रोगों की जांच करवाने के लिए जुटी भीड़
Sat, 14 Sep 2024 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 14 Sep 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में ह्दय रोग जांच शिविर के दौरान मरीजों का स्वास्थ्य जांचते चिकित्सक।
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहे हृदय रोग जांच शिविर के तीसरे दिन मरीजों की सबसे ज्यादा भीड़ रही। सुबह से शाम तक ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ कम नहीं हुई।
आईजीएमसी शिमला से आए हृदय रोग विशेषज्ञ मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने में जुटे रहे। देर शाम तक विशेषज्ञ मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करते रहे। मरीजों को इलाज के साथ जरूरी परामर्श भी दिया।
चंबा मिलेनियम पीपल्स सोसायटी ने तीन दिवसीय हृदय जांच शिविर लगाया। इसमें आईजीएमसी शिमला से आए विशेषज्ञों ने चंबा के लोगों के हृदय की बीमारी का जांच की। दर्जनों मरीज हृदय रोग की बीमारी से पीड़ित मिले। इन्हें उपचार के लिए जरूरी दवाइयां भी लिखी गईं। कुछ मरीजों को सर्जरी के लिए शिमला भी बुलाया गया है। सोसायटी के राज्य अध्यक्ष उपेंद्र मनकोटिया ने बताया कि चंबा के लोगों को हृदय रोग का इलाज घर-द्वार पर करवाने के उद्देश्य से शिविर को नौ साल पहले शुरू किया गया था। भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाए जाएंगे। शिविर के दौरानईको टेस्ट भी किए गए।
विज्ञापन
--