{"_id":"60ba2b178ebc3ef7893ac187","slug":"crowd-gathered-in-the-city-people-forgot-two-yards-chamba-news-sml372499434","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में उमड़ी भीड़, दो गज दूरी को भूले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में उमड़ी भीड़, दो गज दूरी को भूले लोग
विज्ञापन
शहर में खरीदारी के लिए दुकान के आगे लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : Chamba
चंबा। दिन शुक्रवार। समय सुबह नौ बजे। सभी दुकानें खुल गईं। दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में हैं। करीब दस बजे के बाद इक्का-दुक्का ग्राहकों की आवाजाही के साथ दुकानदारों का दिन शुरू होता है। करीब साढ़े 11 बजे तक इसी तरह का माहौल बना हुआ है। 12 बजे के बाद शहर में एकाएक लोगों की भीड़ जमा होता है।
दोपहिया वाहनों सहित लोग पैदल भी खरीदारी के लिए पहुंचने शुरू हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि दुकानों के बाहर उमड़ी लोगों की भीड़ दो गज दूरी के नियम को भूल गई और खरीदारी के लिए मशगूल हो गए। करीब दो बजे तक शहर में यही आलम बना रहा। दो बजने के बाद तैनात पुलिस जवानों ने दुकानदारों को दुकानें बंद करने के लिए कह दिया। पूरा बाजार कुछ ही मिनटों में बंद हो गया। दुकानें बंद होने के बाद शहर से लोग अपने गंतव्यों की ओर रवाना होने लगे। सप्ताह का अंतिम दिन और दो दिन अन्य दुकानें न खुलने के चलते लोगों की काफी भीड़ रही।
गौरतलब है कि सप्ताह में पांच दिन ही सभी दुकानों को पांच घंटे तक खुलने की अनुमति है जबकि, शेष दो दिन जरूरी वस्तुओं की दुकानें की खुली रहेंगी। हालांकि, प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी अनुपालना कर रहे हैं। बहरहाल, शुक्रवार को शहर में काफी भीड़ उमड़ी जो इस महामारी के दौर में किसी बड़े खतरे को दावत देने से कम नहीं है।
विज्ञापन
व्यवस्था पर ड्रोन से भी रखी जाएगी नजर
शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद रखने के लिए पुलिस बल तैनात करने के साथ-साथ अब आसमान से भी नजर रखी जाएगी। इसके लिए बाकायदा शनिवार को ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल भी किया गया। ऐतिहासिक चंबा चौगान मैदान से इस ड्रोन को शहर और आसपास उड़ा कर व्यवस्था को जांचा गया।
बिना वजह घूमने वाले लौटाए
भरमौर जीरो प्वाइंट और इरावती से बेवजह आने वाले वाहन चालकों को वापस लौटाया गया। इस दौरान सरकारी कार्यालयों सहित आपातकालीन वाहनों को ही शहर में प्रवेश करने दिया गया। शहर से वाहनों को लौटाए जाने वाले पुलिस की कार्यप्रणाली को कोसते दिखे।
बैंकों में लेन-देन करने के लिए भी लोग दूरदराज के गांवों से पहुंचें। हालांकि, बैंकों के बाहर लोगों की भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को कम देखने को मिली। उपायुक्त डीसी राणा का कहना है कि जिले में अब आगामी दो दिन तक जरूरी दुकानें ही खुलेंगी, जबकि अन्य दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि बाजार में खरीदारी करते समय दो गज दूरी के नियम का ध्यान रखें।