फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   crops destryed with rain

सलूणी में ओलावृष्टि से सेब की फसल तबाह

Sat, 05 Jun 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
crops destryed with rain
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी में ओलावृष्टि से सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। सेब पौधों पर अभी फूल निकलना शुरू हुए थे। बागवानों को उम्मीद थी कि इस बार उनकी फसल की बंपर पैदावार होगी लेकिन, शुक्रवार शाम को इलाके में हुई भारी ओलावृष्टि ने बागवानों की आस पर पानी फेर कर रख दिया। ओलों से सेब पौधों पर लगे फूल झड़कर जमीन पर गिर गए हैं। ओलावृष्टि इतनी ज्यादा मात्रा में हुई कि बागवानों के बगीचे सफेद हो गए। इसे देखकर लगा रहा था कि यहां पर ताजा बर्फबारी हुई है। ओलावृष्टि ने सेब की फसल को तहस नहस करके रख दिया।
विज्ञापन

विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत किलोड़, खरल, सलूणी, खरोटी, सूरी और डांड में सबसे ज्यादा ओलावृष्टि हुई है। इन पंचायतों में सेब की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बागवानों परस राम, ध्यान सिंह, जोधामल, मनोज कुमार, गौरव, कुलदीप सिंह, भाग सिंह, नर सिंह और प्रकाश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष लॉकडाउन की वजह से उनकी सेब की फसल के सही दाम नहीं मिले थे। इस बार उन्हें उम्मीद थी कि सेब की फसल की बंपर पैदावार होने से वे पिछले साल का भी मुनाफा पूरा कर लेंगे लेकिन शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि ने सेब की फसल को बरबाद कर दिया।
विज्ञापन

उद्यान प्रसार अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि बागवानों ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान की सूचना दी है। विभागीय अधिकारी मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लेंगे। उसके बाद ही बागवानों को राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed