{"_id":"581de0264f1c1bae31438fbe","slug":"two-injuried-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा और भरमौर में ढांक से गिरकर दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंबा और भरमौर में ढांक से गिरकर दो घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Sat, 05 Nov 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
घायल व्यक्ति अस्पताल में ।
- फोटो : अमर उजाला
दो अलग-अलग स्थानों पर ढांक में गिरकर एक पुरुष व महिला घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार रत्नी देवी पत्नी शक्ति प्रसाद निवासी गांव पंजोह डाकघर कोहलड़ी गांव के पास शनिवार को सुबह के समय पहाड़ी में अपने मवेशियों को चरा रही थी। उसी दौरान उसका पांव फिसल गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर ढांक में गिर गई।
विज्ञापन
ढांक में गिरने से महिला के सिर पर गहरी चोट लगी। महिला को एंबुलेंस की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। वहीं महिंद्र पुत्र नीरू निवासी गांव खणी तहसील भरमौर शुक्रवार को रात के समय अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
उसी दौरान पांव फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उसके सिर व शरीर के अन्य भागों पर गंभीर चोटें आई। उसका चंबा अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि में ढांक में गिरकर घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।