फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   tortured daughter told to dc

पिता की प्रताड़ित बच्चियों ने डीसी को बताई व्यथा

Fri, 19 May 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Fri, 19 May 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन

पिता की प्रताड़ित बच्चियां शुक्रवार को चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल शर्मा की अगुवाई में उपायुक्त सुदेश मोख्टा से मिलीं। बच्चियों ने उनके साथ हो रहे अत्याचार के बारे में उपायुक्त को अवगत करवाया।

विज्ञापन


बच्चियों ने बताया कि वे पांच बहनें और एक भाई है। माता की मृत्यु हो चुकी है। पिता ने एक अन्य औरत (जिसकी दो लड़कियां थीं) को भी घर में रख लिया। छह महीने तक तो सब कुछ ठीक रहा।
विज्ञापन


उसके बाद उसका पिता पांचों बहनों को प्रताड़ित करने लगा। बच्ची ने बताया कि पिता के अत्याचार से तंग आकर उसकी दो बहनों ने शादी कर ली। इसके बाद पंचायत ने फैसला लिया कि उनका भाई अपने दादा दादी के साथ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वो दो बहनें अपने पिता के साथ और उसकी छोटी बहन अपनी बुआ के पास रहेगी। बच्ची ने बताया कि उसके बाद दोनों बहनों पर पिता का अत्याचार और बढ़ गया। उन्हें पढ़ाने के बजाय घर के कामों में ही लगा दिया।


इस बात की जानकारी स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को लगी। लिहाजा, वे दोनों बच्चियों को साथ ले आए और उपायुक्त के समक्ष पेश किया। चाइल्ड लाइन ने उपायुक्त सुदेश मोख्टा से आग्रह किया है कि इन बच्चियों को बालिका आश्रम में रखा जाए। साथ ही उसके पिता के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed