{"_id":"585a79704f1c1b1864e3aa0b","slug":"three-year-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुराचार की कोशिश करने पर तीन साल दो माह की कैद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुराचार की कोशिश करने पर तीन साल दो माह की कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Wed, 21 Dec 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष न्यायाधीश चंबा योगेश जसवाल ने नाबालिग से दुराचार की कोशिश व पोक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र हरि सिंह निवासी बाधणु डाकघर सरूं तहसील व जिला चंबा को तीन साल दो माह की कैद व 12 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने भादंसं की धारा 354 व पोक्सो-8 के तहत मामला दर्ज किया था। यह मामला पांच सितंबर 2015 को दर्ज किया गया था। केस के अनुसार उस दिन शाम करीब सात बजे सातवीं कक्षा की छात्रा गांव की एक दुकान से वापस घर लौट रही थी। इस दौरान अभियुक्त राजेश कुमार ने उसका रास्ता रोक लिया और जबरन उसे उठाकर एक खाली दुकान में ले गया।
विज्ञापन
जहां उसने छात्रों के साथ दुराचार की कोशिश की। छात्रा के चिल्लाने पर आसपास से गुजर रहे लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने छात्रा को राजेश कुमार के चंगुल से छुड़ाया। छात्रा की मां ने इस संबंध में सदर थाना चंबा में मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले की बारीकी से छानबीन की। केस के दौरान कुल 11 गवाह पेश किए गए। जिससे अभियोग साबित हो गया। पुलिस की ओर से सब इंस्पेक्टर सकिनी कपूर ने इस मामले के हर पहलू की जांच की और उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया। कोर्ट में केस की पैरवी उपजिला न्यायवादी अनिल अवस्थी ने की। अभियुक्त को पोक्सो एक्ट में तीन साल दो माह की कैद व दस हजार रुपये जुर्माने की सजा जबकि आईपीसी 354 में एक साल कैद व दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।