{"_id":"ed92cfa43b6d016e18a36b64e64d7c06","slug":"snowfall-in-chamba-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर-होली की ऊपरी पहाड़ियों पर हुआ ताजा हिमपात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरमौर-होली की ऊपरी पहाड़ियों पर हुआ ताजा हिमपात
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
कबायली क्षेत्र भरमौर और होली में सोमवार की सुबह से रिमझिम बरसात और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ के सफेद फाहे गिरने शुरू हो गए हैं जिसके चलते एक बार फिर से भरमौर, होली क्षेत्र में तापमान लुढ़क गया है।
विज्ञापन
लोगों को सर्दी से बचने के लिए घरों में दुबक कर रहना पड़ रहा है, तो वहीं इससे आमजन जीवन भी पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। खबर लिखे जाने तक भरमौर होली की ऊपरी चोटियों सुपा चौबिया, बलमुई, कुगति, प्रंघाला तुंदाह, बडग्रां, भद्रा, उलांसा, ककरी, घटोर व कुवारंसी में हिमपात का क्रम जारी था। जबकि निचले क्षेत्रों में रिमझिम बरसात ने लोगों को परेशानी में डाल रखा था।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में से होशियार सिंह, चंद राम, भगत सिंह, प्रकाश चंद, राम सिंह, तिलक राज, सुरेश कुमार, चमन सिंह, केहर सिंह, रविंद्र, महेंद्र व सुभाष सहित अन्य ने बताया कि मौसम के मिजाज को देखते हुए यहां पर भारी हिमपात होने की संभावना है।
विज्ञापन