{"_id":"57fa49114f1c1b665228e033","slug":"snakes-bites-two-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"रठियार में युवती व पुखरी में महिला को सांप ने डसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रठियार में युवती व पुखरी में महिला को सांप ने डसा
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Sun, 09 Oct 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा के रठियार में एक युवती व पुखरी में एक महिला को सांप ने डस लिया है। जिसके बाद इनका उपचार क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा में चल रहा है।
विज्ञापन
पहले मामले में पीड़िता आशा पुत्री शोभिया को उस समय सांप ने डस लिया। जब वह खेतों में काम कर रही थी। अचानक आशा को किसी के काटे जाने का आभास हुआ और उसने नजदीक एक सांप को देखा। जिसके बाद आशा ने सीधे सारी बात अपने परिजनों को बताई।
विज्ञापन
जहां से परिजन उसे चिकित्सालय ले आए। जहां पर आवश्यक जांच करने के बाद सांप के डंसे जाने पुष्टि हुई। वहीं दूसरे मामले में पुखरी में पीड़िता मुन्नो देवी को उस समय सांप ने डस लिया। जब वह घर के साथ लगते खेतों में सब्जियां तोड़ रही थी। इसी दौरान घास के झुरमुट में छिपे सांप ने मुन्नो देवी को डस लिया।
विज्ञापन
लिहाजा मुन्नो के परिजन उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा ले आए। जहां पर तुुरंत पीड़िता को स्वास्थ्य उपचार दिया गया। क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा के चिकित्सा अधीक्षक जीवानंद चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य उपचार मिलने के बाद पीड़ितों की हालत में सुधार हो रहा है।