{"_id":"57efe9614f1c1b8c61573e25","slug":"snakes-bites-men-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कियाणी में सांप के डसने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कियाणी में सांप के डसने से व्यक्ति की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, पुखरी (चंबा)
Updated Sat, 01 Oct 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कियाणी क्षेत्र में सांप के डसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविंद्र कुमार पुत्र तुला राम निवासी कियाणी में रूप में हुई है। मृतक एनएचपीसी में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार शुक्रवार को अपने घर के पास खेत में काम कर रहा था।
विज्ञापन
अचानक सांप ने उसे डस लिया। परिजन रविंद्र कुमार को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा ले आए। लेकिन, यहां उपचार के दौरान देर रात रविंद्र की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को परिजनों के हवाले कर दिया। सांप के डसने से व्यक्ति की मौत की पुष्टि अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जीवानंद चौहान ने की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रविंद्र कुमार के शरीर में जहर काफी फैल चुका था। इसकी वजह से उसे बचाया नहीं जा सका। उधर, परिजनों का कहना है कि रविंद्र कुमार को खेत में काम करते हुए अचानक सांप ने डस लिया। चंबा में सांप के काटने की घटनाएं पिछले कुछ दिनों से बढ़ गई हैं।
विज्ञापन