{"_id":"5877ab204f1c1b922bba9428","slug":"recover-charas-in-teesa","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसा में महिला से आधा किलो चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसा में महिला से आधा किलो चरस बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Thu, 12 Jan 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
charas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। तीसा पुलिस ने वीरवार को नकरोड़ के पास एक महिला को 500 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। महिला की पहचान ढेलको देवी निवासी खोला, डाकघर टिकरी गढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस ने नकरोड़ के पास नाका लगाया हुआ था। उसी दौरान एक महिला हाथ में बैग लेकर वहां से गुजर रही थी। पुलिस को देखकर महिला वहां से भागने की कोशिश करने लगी। महिला को भागता हुआ देख पुलिस को शक हो गया।
विज्ञापन
शक के आधार पर पुलिस ने महिला को पकड़ा और उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के बैग से 500 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि वीरवार को पुलिस ने नकरोड़ के पास एक महिला को 500 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। उन्होंने कहा कि तीसा में चरस का कारोबार रोकने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। अगर कोई व्यक्ति नशे की तस्करी करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।