{"_id":"56fffa8f4f1c1b4377f001f9","slug":"rape-accused-father-on-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार का आरोपी पिता रिमांड पर भेजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार का आरोपी पिता रिमांड पर भेजा
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Sat, 02 Apr 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुराचार कर उसे गर्भवती बनाने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने शनिवार को चंबा न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायाधीश ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड मिलने की पुष्टि डीएसपी वीर बहादुर ने की है। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से कड़ी पूछताछ की जाएगी। उधर, पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवा लिया है और उसके बयान भी दर्ज कर लिए हैं। पीड़ित ने अपने बयान में पिता को आरोपी ठहराया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पिता कई बार उसे हवस का शिकार बना चुका है और इसकी वजह से ही वह गर्भवती हुई है। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस आरोपी भूरि सिंह के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन