{"_id":"56e575034f1c1b36338b457b","slug":"qurell-between-two-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरानी ने जेठानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवरानी ने जेठानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 18 Mar 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा थाना में देवरानी ने अपनी जेठानी के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार रीता देेवी पत्नी घिंद्र सिंह निवासी गांव खोपरा डाकघर पुखरी ने पुलिस में अपनी जेठानी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। रीता देवी ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम समय करीब साढ़े चार अपने घर में बैठी थी।
उसी दौरान उसकी जेठानी सुमन वहां पर आई और उसके साथ मारपीट करने लगी। मारपीट के दौरान रीता देवी को गहरी चोटें भी आई हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि रीता देवी की शिकायत पर उसकी जेठानी सुमन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस मामले की आगामी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन