फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   protest nine houre road block by people

पुलिस छावनी में बदला चुवाड़ी, नौ घंटे चक्का जाम

Mon, 23 May 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)। Updated Mon, 23 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
protest nine houre road block by people
चंबा के चुवाडी में बस हादसे के बाद चक्का जाम मे बैठे हूए लोगो से बातचीत करते एसडीएम अमित मैहरा - फोटो : अमर उजाला
चुवाड़ी बस हादसे में छात्र की मौत के बाद हुए बवाल में लोगों की भीड़ शामिल हो गई। हर कोई थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग कर रहा था। लोगों में इस बात पर गुस्सा था कि घटनास्थल से महज कुछ मीटर पर पुलिस चौकी और  प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय होने के बावजूद घटनास्थल तक उन्हें पहुंचने में एक घंटे की देरी हो गई। जबकि किसी नेता के आने पर पुलिस कर्मी सुबह से शाम तक सड़क पर डटे रहते हैं। हंगामा कर रही भीड़ ने आरोप  लगाया कि चुवाड़ी में पुलिस का काम सिर्फ चालान काटने तक सीमित है। इसके अलावा कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


समय : सुबह के करीब 8.30 बजे
सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे  हुए इस हादसे के बाद लोगों का सबसे पहला गुस्सा परिवहन निगम की बसों पर ही फूटा। बस स्टैंड में लोगों ने एक-एक करके निगम की सभी बसों के शीशे तोड़  डाले। जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी खदेड़  दिया गया। डीएसपी जब गाड़ी लेकर भीड़ को रोकने पहुंचे तो उग्र भीड़ ने उनकी  गाड़ी के शीशे तोड़ डाले और गाड़ी को पलट दिया।
विज्ञापन


समय : दोपहर करीब 1.30 बजे
दोपहर करीब डेढ़ बजे चंबा  से उपायुक्त सुदेश मोख्टा और पुलिस अधीक्षक विरेंद्र तोमर भी चुवाड़ी पहुंच  गए। उन्होंने दोपहर दो बजे चुवाड़ी चौगान में आंदोलनकारियों को बुलाकर एक  बैठक की। इसमें उन्होंने आंदोलन कर रहे लोगों को शांति बरतने की अपील की।  करीब एक घंटे तक चली इस बैठक का भी कोई नतीजा नहीं निकला और बैठक खत्म होते  ही एक बार फिर लोग सुदली चौक पहुंचकर आंदोलन करने लगे। लोग चुवाड़ी  थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय : शाम करीब 4.00 बजे
थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग पर पुलिस को झुकना पड़ा और करीब चार बजे थाना प्रभारी को निलंबित कर  दिया गया। लेकिन इसके बावजूद लोग नहीं माने और उन्होंने चक्का जाम नहीं  खोला। देर शाम छह बजे चुवाड़ी पूरी तरह से छावनी में तबदील हो गया और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।


समय : शाम करीब 7.00 बजे
सुबह करीब दस बजे से शुरू चक्काजाम देर शाम करीब सात बजे खुला। लोग मांग कर रहे थे कि एसडीएम को भी निलंबित या फिर ट्रांसफर किया जाए। डीसी ने लोगों को आश्वासन दिया है कि तीन दिन में मामले की जांच पूरी की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। उधर, डीसी और एसपी बच्चे के अंतिम संस्कार में भी पहुंचे और शोकाकुल परिवार के साथ संवेदना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed