{"_id":"589de77b6bfe23cc926aa8839621dd01","slug":"police-abhiyan-for-encrochment-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा शहर में पुलिस ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंबा शहर में पुलिस ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को चंबा शहर में विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों को हिदायत दी। शहरी चौकी प्रभारी मनोज वालिया की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान में पुलिस कर्मचारियों ने व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने को कहा। मनोज वालिया ने बताया कि व्यापारियों ने सड़क पर सामान लगा रखा था जिससे आवाजाही करने वालों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
इस संबंध में लोगों ने पुलिस के पास शिकायत की थी जिसके आधार पर पुलिस ने मंगलवार को यह अभियान चलाया। इसमें व्यापारियों को सामान सड़क पर न लगाने की सलाह दी गई। उन्होंने धूम्रपान करने वालों को भी चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थल पर ऐसा न करें।
विज्ञापन