{"_id":"580b92cd4f1c1b592c7068b0","slug":"pickup-fell-in-valley-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी पिकअप, दो घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में गिरी पिकअप, दो घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Sat, 22 Oct 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-पठानकोट मार्ग पर सरूं में एक पिकअप के गहरी खाई में गिरने से दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए टांडा रेफर किया गया है। जबकि, चालक का उपचार क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा में चल रहा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम पिकअप चालक कमल राणा (23) पुत्र अशोक राणा निवासी सिंगी और सुनील कुमार (25) पुत्र शिवराम निवासी सिंगी सरू की ओर जा रहे थे। अचानक पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। एक स्थानीय व्यक्ति ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी देखकर शोर मचाया। पुलिस को सूचना दी गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा पहुंचाया। जहां से सुनील कुमार को टांडा रेफर कर दिया गया। जबकि, चालक कमल का क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा में ही उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर हालात का जायजा लिया और अस्पताल में घायलों के बयान कलबद्ध किए। पुलिस ने पिकअप चालक कमल राणा पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
उधर, क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा के चिकित्सा अधीक्षक जीवानंद चौहान ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया था। एक को प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी चंबा हेड क्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।