फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   pickup accident

गहरी खाई में पिकअप गिरी, चालक की मौत

Thu, 04 Aug 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Thu, 04 Aug 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन

तेलका-झौड़ा सड़क पर सेरू नाले के पास एक पिकअप गाड़ी नंबर एचपी 73-1132  अनियंत्रित होकर ढाई सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें चालक की मौकेे पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात कमलेश कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव मौड़ा पिकअप गाड़ी को लेकर झौड़ा से तेलका की ओर आ रहा था।

विज्ञापन


उसी दौरान सेरू नाले के पास पहुंचने पर गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। देर रात होने के कारण किसी को भी इस हादसे का पता नहीं लगा लेकिन वीरवार को वहां से पैदल गुजर रहे लोगों ने सेरू नाले में एक पिकअप गाड़ी गिरी हुई देखी, जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी की पूरी जांच की। जिसमें चालक के अलावा कोई भी नहीं पाया गया। चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को गाड़ी से बाहर निकाला। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उधर, किहार थाना प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर जाकर पुलिस ने शव को गाड़ी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा भेज दिया। उन्होंने कहा कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। साथ ही चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। उधर, एसडीएम सलूणी विजय सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजन को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed