{"_id":"57b889f24f1c1ba2506ed93b","slug":"pickup-accident-7-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में गिरी पिकअप, सात लोग घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गहरी खाई में गिरी पिकअप, सात लोग घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 20 Aug 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
दुनाली-ब्रेही मार्ग पर शनिवार को सवारियों से भरी एक पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। इससे वाहन में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, चालक हादसे में बाल-बाल बच गया। घायलों में से पांच का उपचार क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा में चल रहा है। जबकि दो को टीएमसी रेफर कर दिया गया है।
हादसा शनिवार सुबह दुनाली से सात लोग पिकअप में सवार होकर ब्रेही के लिए रवाना हुए। ब्रेही से कुछ दूरी पर चालक कृपाल सिंह निवासी गैहरा ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके चलते गाड़ी सवारियों समेत गहरी खाई में जा गिरी। हादसा होते देख वहां के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घायलों को फौरन घटनास्थल से निकालकर उपचार के लिए चंबा पहुंचाया गया। जहां से गंभीरा अवस्था में केसर सिंह पुत्र नारायण सिंह और नवीन पुत्र वचन सिंह निवासी ब्रेही को टांडा रेफर कर दिया गया। जबकि, ममता पत्नी बचन सिंह निवासी ब्रेही, सुभाष पुत्र ज्ञान चंद निवासी ब्रेही, रूप सिंह पुत्र हेमराज निवासी गैहरा और सोनम पत्नी चमन सिंह गांव सरोल का चंबा में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। घायलों के बयान के आधार पर चालक कृपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।