फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat election

पल्यूर पंचायत में चार बार मतगणना पर हंगामा

Wed, 06 Jan 2016 06:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 06 Jan 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
panchyat election

विज्ञापन

पल्यूर पंचायत में मतगणना को लेकर उपजा गतिरोध एसडीएम कार्यालय तक पहुंच गया है। चुनाव हारे उम्मीदवार ने समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होकर न्यायिक जांच की मांग की है। पल्यूर के पूर्व प्रधान कैलाश चंद ने बताया कि मंगलवार को पंचायत में मतगणना थी। इस दौरान पहली बार हुई मतगणना में उसे चार वोटों से विजयी घोषित किया गया। पहली मतगणना में उसे 385 जबकि दूसरे उम्मीदवार को 381 मत पड़े थे।


दूसरे उम्मीदवार ने दोबारा मतगणना की मांग की। जब दोबारा वोट गिने गए तो उसके दो वोट रद्द कर दिए गए और उसे 383 वोट दिखाए गए, लेकिन इसके बावजूद वह दो वोटों से चुनाव जीत रहा था लेकिन दूसरे उम्मीदवार ने तीसरी बार मतगणना की मांग की और तीसरी बार गिनती शुरू हो गई जिसमें उसे दो वोट और कम कर दिए गए।
विज्ञापन



इसके बाद दोनों उम्मीदवार 381-381 मतों पर आ गए। बराबरी होने पर खंड विकास अधिकारी को बुला लिया गया। उनकी निगरानी में चौथी बार हुई मतगणना में उनका एक वोट और रद्द किया गया और दूसरे उम्मीदवार को एक वोट से विजयी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश चंद ने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि उनकी गिनती दोबारा से होनी चाहिए और प्रशासन रद्द किए गए मतों की भी जांच करे। यह मत किस आधार पर रद्द किए गए थे इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

उधर, एसडीएम चंबा बचन सिंह ने कैलाश चंद को आश्वासन दिया है कि प्रशासन इस मामले की जांच करेगा जिसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed