{"_id":"26b83bcb6e83c8321b107fb5f75fb165","slug":"panchyat-election-hindi-news-87","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज तय होगा वनमंत्री के बेटे और पूर्व विस अध्यक्ष की पत्नी का भविष्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज तय होगा वनमंत्री के बेटे और पूर्व विस अध्यक्ष की पत्नी का भविष्य
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Wed, 06 Jan 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा क्षेत्र भरमौर के चार जिला परिषद वार्डों में दो दिग्गज राजनेताओं की साख भी दाव पर लगी है। इनमें सबसे आगे हैं वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, जिनके बेटे और जिला परिषद अध्यक्ष अमित भरमौरी बकाण वार्ड से चुनाव मैदान में हैं। जबकि दूसरी ओर भरमौर के ही किलोड़ वार्ड से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा की धर्मपत्नी की किस्मत का फैसला होना है। पूरे जिला में मतगणना के दौरान सबकी नजरें इन दोनों वार्ड के परिणामों पर लगी रहेंगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 2010 में भरमौर-पांगी विस क्षेत्र से भाजपा और कांग्रेस को बराबर हिस्सेदारी से संतुष्ट रहना पड़ा था जिसमें किलोड़ व खणी के भाजपा के हाथ जीत लगी थी। जबकि पांगी के किलाड़ व गैर जनजातीय क्षेत्र बकाण से कांग्रेस को जीत मिली थी।
विज्ञापन
भाजपा ने खणी व किलोड़ वार्ड से नए प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, तो दूसरी ओर कांग्रेस ने खणी, किलोड़ व किलाड़ से नए प्रत्याशी व बकाण वार्ड से पुराने प्रत्याशी पर दांव खेला है। भरमौर के किलोड़ वार्ड से सात प्रत्याशियों में से एक पूर्व वूल फेडरेशन के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष गोविंद शर्मा, पूर्व विस अध्यक्ष पंडित तुलसीराम शर्मा की धर्मपत्नी लीला शर्मा व पूर्व जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर के अलावा तीन नए उम्मीदवार किलोड़ वार्ड से भाग्य आजमा रहे हैं। जबकि खणी वार्ड से चार उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन