फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat election

जिप के 125 और बीडीसी के 505 उम्मीदवारों का फैसला आज

Wed, 06 Jan 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 06 Jan 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
panchyat election

 जिले भर में बीडीसी और जिला परिषद के चुनावी रण में उतरे उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज होगा। जिला में बीडीसी की कुल 106 सीटें हैं जिनमें से मैहला की बकाणी सीट पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। जबकि बाकी बची 105 सीटों पर चुुनाव होने हैं। इन सीटों के लिए 505 उम्मीदवार मैदान में हैं।

विज्ञापन



भटियात में बीडीसी की सबसे ज्यादा 30 सीटें हैं और यहां से 123 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। जबकि चंबा में 18 सीटों के लिए 93, मैहला में बीस सीटों के लिए 110, सलूणी में 19 सीटों के लिए 99 और तीसा में 18 सीटों के लिए 80 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन

भरमौर में बीडीसी का परिणाम पहले ही सामने आ चुका है। यहां जिला परिषद की दो सीटों के लिए मतगणना होगी। जबकि पांगी में किलाड़ वार्ड में सिर्फ जिला परिषद के एक पद की मतगणना होनी है। सुबह करीब नौ बजे से सभी केंद्रों में मतगणना का दौर शुरू हो जाएगा और शाम तक बीडीसी के परिणाम सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मतगणना को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चंबा के हरदासपुरा में मतगणना केंद्र स्थापित किया गया है। जबकि अन्य सभी मतगणना केंद्र ब्लॉक कार्यालय में स्थापित किए गए हैं। सभी पंचायतों से मतपेटियां मतगणना केंद्र तक पहुंचा दी गई हैं जिन्हें वीरवार सुबह निर्धारित समय पर खोला जाएगा।

इनसेट...
भरमौर में निकलेगा जिप का पहला परिणाम
जिला परिषद का सबसे पहला परिणाम भरमौर विधानसभा क्षेत्र से आने की उम्मीद है। यहां बीडीसी की मतगणना नहीं होगी। किलोड़, खणी और पांगी के किलाड़ वार्ड में मतगणना केंद्र में सीधे जिला परिषद की गिनती शुरू होगी। जबकि अन्य वार्डों में पहले बीडीसी की मतगणना होगी और वहां जिला परिषद से पहले बीडीसी का चुनाव परिणाम सामने आएगा। भरमौर में बीडीसी का चुनाव पहले हो चुका है जबकि पांगी में जून महीने तक पंचायत के चुनाव होना तय हैं।


इनसेट...
मतगणना केंद्र में हैं सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध : उपायुक्त 
उधर, उपायुक्त एम सुधा देवी का कहना है कि मतगणना केंद्र बना दिए गए हैं। सभी मतगणना केंद्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वीरवार को सुबह निर्धारित समय पर मतगणना शुरू होगी और दोपहर बाद से परिणाम सामने आने लगेंगे। उन्होंने बताया कि कहीं भी हिंसा न हो इस पर विशेष नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed