{"_id":"56b00d56c649f1cba82138cdf56489eb","slug":"panchyat-election-hindi-news-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलापरिषद के लिए 35 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिलापरिषद के लिए 35 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Wed, 16 Dec 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलापरिषद पद के लिए बुधवार को 35 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 12 उम्मीदवारों ने एसडीएम कार्यालय चंबा में अपने-अपने नामांकन भरे। यहां बुधवार को बकाण और मंगला से एक-एक, सिढकुंड और जडेरा से तीन-तीन जबकि उटीप से चार उम्मीदवारों ने दावेदारी ठोकी है।
विज्ञापन
जबकि डलहौजी के अधीन पांच उम्मीदवारों ने अपने-अपने पर्चे भरे। इनमें उदयपुर वार्ड से चार और बनीखेत से एक उम्मीदवार नामांकन भरने पहुंचा। तीसा में सात उम्मीदवार पर्चा भरने पहुंचे जिनमें चार कल्हेल से जबकि तीन भंजराड़ू से थे।
विज्ञापन
वहीं सलूणी में पांच उम्मीदवारों ने बुधवार को नामांकन दाखिल किए हैं, जिनमें स्नूह व ब्याणा वार्ड से दो-दो जबकि ब्रंगाल से एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया है। जिला पंचायत अधिकारी एमएस नेगी ने बताया कि जिलापरिषद के नामांकन दाखिल करने का वीरवार को आखिरी दिन होगा। इस दिन दोनों राजनीतिक पार्टियों से जुड़े कई दिग्गज नामांकन दाखिल करने पहुंच सकते हैं जिसे देखते हुए पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन