फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat election

बीडीसी पद के लिए 283 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन

Wed, 16 Dec 2015 07:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 16 Dec 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
panchyat election

 पंचायत चुनाव में नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन उम्मीदवारों में काफी तेजी नजर आई। एसडीएम व खंड विकास कार्यालयों के बाहर सुबह से ही उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ पहुंचना शुरू हो गए थे। दोपहर बाद तक इन कार्यालयों में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों का मेला लगा रहा।

विज्ञापन



 पंचायत समिति के 107 पदों के लिए अब तक 368 उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं। इनमें से 85 लोगों ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किए थे। जबकि बुधवार को 283 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकनपत्र दाखिल किए। इनमें सबसे ज्यादा 80 नामांकन खंड विकास कार्यालय मैहला में दाखिल हुए हैं। मैहला में 21 पदों के लिए अब तक 95 उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं।
विज्ञापन



नामांकन दाखिल करने में दूसरे नंबर पर खंड विकास कार्यालय भटियात रहा। यहां 56 उम्मीदवार बुधवार को पर्चा भरने पहुंचे थे। खंड विकास कार्यालय सलूणी के अधीन 53 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। जबकि चंबा और तीसा में 47-47 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन भरे हैं। सभी खंड विकास कार्यालयों में नामांकन भरने का काम शांतिपूर्वक ढंग से पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है और इस दिन रिकॉर्ड नामांकन की उम्मीद लगाई जा रही है। वीरवार को नामांकन के दौरान सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध करने के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि किसी भी केंद्र पर कोई अनहोनी न हो।

इनसेट...
शांतिपूर्वक चल रही है प्रक्रिया : प्रशासन
उधर, उपायुक्त एम सुधा देवी का कहना है कि बुधवार को नामांकन दाखिल करने का दूसरा दिन था और सभी उपमंडल में शांति पूर्वक नामांकन दाखिल हुए हैं। कहीं से भी किसी तरह की अनहोनी की सूचना नहीं है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed