{"_id":"253cbb53971c2525f76ca030f891fc58","slug":"panchyat-election-hindi-news-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस, 23 व 29 दिसंबर को पोलिंग पार्टियां करेंगी अभ्यास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीस, 23 व 29 दिसंबर को पोलिंग पार्टियां करेंगी अभ्यास
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 08 Dec 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनाव के सफल आयोजन को लेेकर मंगलवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन बचत भवन चंबा में हुआ। इस मौके पर एसडीएम चंबा वचन सिंह, एसडीएम भरमौर डॉक्टर जितेंद्र कंवर, एसडीएम डलहौजी ऋचा वर्मा, नप चंबा के ईओ ललित कुमार, तहसीलदार चंबा अमन सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर उपायुक्त ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि पंचायतीराज व शहरी निकाय चुनाव को कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में चुनावी प्रक्रिया को आयोजित करवाने के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया जाए। इसी संदर्भ में दस व बारह दिसंबर को एआरओ और बीस, तेईस व उन्नतीस दिसंबर को पोलिंग पार्टियों के लिए अभ्यास सत्र का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन