फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat election

सलूणी ब्लॉक की 22 पंचायतों में आएंगी महिलाएं

Sun, 06 Dec 2015 07:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 06 Dec 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
panchyat election

विकास खंड सलूणी की 43 पंचायतों के लिए तीन चरणों में चुनाव होंगे। पंचायत निरीक्षक दर्शन सिंह ठाकुर ने बताया विकास खंड सलूणी में पहले चरण में 15 पंचायतें, दूसरे चरण में 14 पंचायतें और तीसरे चरण में भी 14 पंचायतों के चुनाव होंगे। विभागीय जानकारी के अनुसार पहली जनवरी को ग्राम पंचायत पंझेई, बढ़ेला, कंधवारा, चीउला, ठाकरी मट्टी, भूनाड़, करवाड़, मंजीर, भजोतरा, मौड़ा, सिमनी, सिंगाधार, किलोड़, चनूह और नदल पंचायतों के चुनाव होंगे।

विज्ञापन



 दूसरे चरण में तीन जनवरी को ग्राम पंचायत हिमगिरी, डियूर, पिछला डियूर, खरल, मांझली, औहरा, गुवाडू, दिघाई, बाड़का, दरेकड़ी, बांघल, ब्याना, सूरी, और भांदल पंचायत के चुनाव होंगे। तीसरे चरण में पांच जनवरी को ग्राम पंचायत खड़जोता, डांड, लंगोट, खरोटी, लिग्गा, कंगेड़, भलेई, पुखरी, सालवां, सेरी, बरंगाल, सुंडला, सलूणी और किहार पंचायतों के चुनाव होंगे। बीडीओ सलूणी योगिंद्र कुमार ने बताया कि विकास खंड सलूणी की 43 पंचायतों में 22 महिलाओं और 21 पुरुषों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन



 इसके अलावा सलूणी के 263 वार्डों में 133 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। विकास खंड सलूणी की जिप के तीन वार्ड हैं जिसमें स्नूह जिप वार्ड में 12 पंचायतें, ब्रंगाल में 15 पंचायतें और ब्याणा जिप वार्ड में 16 पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती चुनावों के तीन रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम डॉक्टर किशोरी लाल शर्मा, तहसीलदार अजय पराशर व बीडीओ योगेंद्र कुमार होंगे। साथ ही 43 सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे। बीडीओ योगेंद्र कुमार ने बताया कि चुनावों को लेकर पूर्ण तैयारियां कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed