{"_id":"57053d724f1c1b9c5ec811a1","slug":"one-kidnapped-badotra-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा के बडोतरा गांव से नाबालिग लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंबा के बडोतरा गांव से नाबालिग लापता
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Wed, 06 Apr 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
चंबा के बडोतरा गांव से एक पंद्रह वर्षीय नाबालिग रहस्मयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। लापता नाबालिग के चाचा को शक है कि उसकी भतीजी को फंगडौथा गांव का रहने वाला युवक ठीमू पुत्र रोशन अपने साथ भगा कर ले गया है।
विज्ञापन
यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब लापता नाबालिग का चाचा इसराईल पुत्र भागु अपनी फरियाद लेकर पुलिस थाना चंबा पहुंचा। उसने अपने बयान में बताया कि वह और उसकी पत्नी अपने किसी रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे। जब वह चार अप्रैल को वापस अपने घर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि उनकी भतीजी घर पर नहीं है। काफी खोजबीन करने के बाद भी उन्हें आसपस के लोगों से अपनी भतीजी के बारे में कुछ पता नहीं लग पाया। उन्होंने बताया कि ठीमू नाम का युवक पिछले काफी समय से उसके घर के आसपास मंडराता रहता था। जिसे कई बार वहां न आने की बात भी कही गई थी।
विज्ञापन
उसे शक है कि ठीमू उसकी नाबालिग भतीजी को जबरदस्ती या फिर बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। जिसका पिछले तीन दिनों से कोई अता पता नहीं लग पा रहा है। पुलिस ने शिकायकर्ता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ भादंसं की धारा 363, 366 व 18 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि मामला बेहद संगीन है। पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। शीघ्र ही आरोपी युवक को पकड़ कर उससे इस मामले के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन