फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   nagar nikaye election

चंबा, डलहौजी और चुवाड़ी में 76 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज

Sat, 09 Jan 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 09 Jan 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
nagar nikaye election

 नगर निकाय चुनाव में रविवार को चंबा के नगर निकाय चुनावों में 76 उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा। इसमें चंबा शहर के ग्यारह में से दस वार्डों में चुनावी प्रक्रिया पूरी होगी। जबकि सपड़ी वार्ड में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शहर में मतदान ईवीएम के माध्यम से होगा और सुबह सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतगणना का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन


शाम को पांच बजे से गिनती शुरू होगी और कुछ ही देर में नतीजे मिलने भी शुरू हो जाएंगे। मतदान से 48 घंटे पूर्व शहर में प्रचार पर पाबंदी लगा दी गई थी। शनिवार को कहीं भी प्रचार नहीं हुआ। हालांकि उम्मीदवार लोगों से मिलते-जुलते जरूर नजर आए।
विज्ञापन


चंबा शहर के साथ ही डलहौजी के नौ वार्डों में 27 और चुवाड़ी के सात वार्डों में 17 उम्मीदवार चुनाव में उतरे हैं। चुनाव को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर में शनिवार को पुलिस ने गश्त बढ़ा दी थी। पुलिस की गाड़ियां दोपहर व देर रात तक शहर में घूमती रहीं। जबकि सीसीटीवी की मदद से भी चुनाव की पूरी निगरानी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 एसडीएम बचन सिंह ने बताया कि नगर परिषद के चुनाव को लेकर सभी जरूरी हिदायतें जारी की जा चुकी हैं। सभी मतगणना व मतदान केंद्र प्रभारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया है। ईवीएम की जरूरी मशीनें तैयार कर ली गई हैं। सभी मतदान केंद्र प्रभारी रात से ही केंद्रों में पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed