{"_id":"57408f604f1c1bfe16ac779a","slug":"land-paper-foge","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व कर्मचारी से मिलकर की जमीनी कागजों में हेराफेरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्व कर्मचारी से मिलकर की जमीनी कागजों में हेराफेरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 21 May 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व विभाग तीसा के साथ मिलीभगत कर एक व्यक्ति ने दूसरे की मलकीयत भूमि को अपने नाम करवा लिया। तीसा पुलिस के पास यह मामला पहुंचने पर तीसा राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि पुलिस ने हेराफेरी करने के आरोप में फंसे राजस्व विभाग तीसा के कर्मचारियों के नामों को सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन पीड़ित मुहम्मद साई पुत्र दिल मुहम्मद निवासी गांव साहला तहसील चुराह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह मौजूदा समय में पंजाब के नवांशहर में गांव हियू में रह रहा है।
विज्ञापन
तीसा उपमंडल में उसके पिता की मलकीयत जमीन मौजूद है जिसे मुहम्मदू पुत्र लाला निवासी गांव गुवाड़ी तहसील चुराह ने तीसा राजस्व विभाग के साथ मिलकर हेराफेरी व गलत इंद्राज कर जमीन के हक का तबादला मुहम्मदू ने अपने नाम पर कर लिया है। पीड़ित मुहम्मद साई ने बताया कि वह पिछले काफी समय से पंजाब में रह रहा है। इस कारण तीसा में वह अपनी जमीन की देखभाल नहीं कर सका।
विज्ञापन
हाल ही में जब उसने तीसा पहुंच कर अपने पिता की मलकीयत भूमि का रिकार्ड निकाला तो भूमि का मालिक उसके पिता की जगह पर मुहम्मदू हो गया था जो कि सरासर उसके साथ अन्याय है। पीड़ित ने बताया कि किसी भी कीमत पर वह अपनी पुश्तैनी जमीन को इन षड्यंत्रकारियों के हाथों में नहीं सौंपेगा। ऐसे में पीड़ित ने पुलिस से उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि मामला काफी संगीन है। इस मामले की जांच निष्पक्षता और पारदर्शिता से करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जांच में जमीन के मालिकाना हक को लेकर राजस्व विभाग और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।