{"_id":"580501194f1c1b592c702da2","slug":"lady-eat-poision","type":"story","status":"publish","title_hn":"भडियांकोठी में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भडियांकोठी में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Mon, 17 Oct 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के भडियांकोठी में एक महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलम पत्नी नरेश निवासी गांव बरठा डाकघर भडियांकोठी ने रविवार शाम को गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत बिगड़ने पर महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। महिला को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि गलती से जहरीला पदार्थ खाने वाली महिला को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया है।
विज्ञापन
महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला की हालत में काफी सुधार है। मामले की पुलिस को जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने अस्पताल में महिला के बयान कलमबद्ध किए हैं। उधर, डीएसपी चंबा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल में जाकर जहरीला पदार्थ खाने वाली महिला के बयान कलबद्ध किए हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने गलती से जहरीला पदार्थ खाया है।
विज्ञापन