फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   investigation of changu murder case

चांजू में हत्या मामले की जांच शुरू

Tue, 10 Jan 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Tue, 10 Jan 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
investigation of changu murder case
जांच - फोटो : demopic

चंबा। चांजू के नगोड़ी गांव में युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को घटनास्थल पर जाकर आवश्यक जांच करके लोगों के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन


मामले में पांच लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब किया है। यह सारा मामला एक महिला के इर्द-गिर्द घूम रहा है। शुरूआती तौर पर लगभग चार अन्य लोगों को भी पुलिस जांच के दायरे में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस मामले में एक से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं। चांजू के नगोड़ी में शनिवार को एक शव बरामद हुआ था। शव के सिर पर चोट के निशान थे। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध हालात में हुई मौत मानकर मामला भादंसं की धारा 174 के तहत दर्ज किया। इस मामले की सही जांच के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा से आई रिपोर्ट में साफ हो गया है कि युवक की हत्या की गई थी। इसके बाद मामले की जांच अब पुलिस 302 के तहत कर रही है। उधर, डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह मिंहास ने बताया कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस मामले की जांच गहनता से की जा रही है। सभी पहलुओं को भी संजीदगी से लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed