{"_id":"fe4c9cab63987da5ab53728a0250f06a","slug":"house-tax-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में हाउस टैक्स के नाम पर दोगुना वसूली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंबा में हाउस टैक्स के नाम पर दोगुना वसूली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 29 Feb 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद चंबा हाउस टैक्स के नाम पर लोगों से दोगुना पैसा वसूल रही है। नप एक परिवार के दो लोगों को हाउस टैक्स चुकाने के अलग-अलग नोटिस भेजे रही है। इसके कारण लोग परेशान हैं। लेकिन, नप के अधिकारियों को लोगों को पेश आ रही दिक्कतों से कोई लेना-देना नहीं है। नप लोगों से हाउस टैक्स वसूलने के लिए कोर्ट में घसीटने की धमकी भी दे रही है। नप द्वारा हाउस टैक्स की रसीद पहुंचाने वाले नप कर्मचारी यह कह रहा है कि अगर हाउस टैक्स नहीं भरा तो आपकी पेशी कोर्ट में भी पड़ सकती ह्रै। स्थानीय निवासी राज कुमार, मनोज कुमार, राकेश, अजय कुमार, देशराज, बलदेव और जय सिंह ने बताया कि नप हाउस टैक्स के नाम पर लोगों से पैसे वसूलने का कार्य कर रही है। एक परिवार के दो लोगों से हाउस टैक्स लेना कहीं से भी न्याय संगत नहीं है। परंतु, नप अधिकारियों को इस बात से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि नप हाउस टैक्स तो वसूल रही है, लेकिन नगर परिषद लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने में पूरी तरह से विफल रही है। हाउस टैक्स के नाम पर पैसे वसूलने के लिए रोजाना नोटिस भेजे जा रहे हैं।
एक परिवार से दो बार नहीं वसूला जाएगा हाउस टैक्स : ईओ
नप के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि एक परिवार के दो सदस्यों से हाउस टैक्स नहीं लिया जा सकता है। अगर ऐसा है तो इस मामले की पूरी छानबीन की जाएगी। हाउस टैक्स नगर परिषद के लिए आय का मुख्य स्रोत है, लेकिन इसकी उगाही नियमों के अनुसार ही की जाएगी।
विज्ञापन
एक परिवार से दो बार नहीं वसूला जाएगा हाउस टैक्स : ईओ
नप के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि एक परिवार के दो सदस्यों से हाउस टैक्स नहीं लिया जा सकता है। अगर ऐसा है तो इस मामले की पूरी छानबीन की जाएगी। हाउस टैक्स नगर परिषद के लिए आय का मुख्य स्रोत है, लेकिन इसकी उगाही नियमों के अनुसार ही की जाएगी।
विज्ञापन