पांगी घाटी के लिए जल्द शुरू हों हवाई उड़ानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी कल्याण संघ ने प्रदेश सरकार से पांगी घाटी के लिए जल्द हवाई सेवा शुरू करने की मांग की है। बर्फबारी की वजह से घाटी से बाहर निकलने के ज्यादातर मार्ग बंद हो चुके हैं। लोगों के लिए हवाई यात्रा के सिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। चंबा में आयोजित बैठक में संघ ने घाटी के इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता करते संघ के प्रधान पीएल ठाकुर ने कहा कि पांगी घाटी बर्फबारी के कारण अन्य क्षेत्रों से पूर्ण रूप से कट चुकी है। ऐसे में हवाई उड़ानें शुरू करवाई जानी चाहिए। बीमार, बुजुर्ग लोगों और पांगी में तैनात कर्मचारियों के लिए चंबा से किलाड़, साच, अजोग और धरवास हवाई सेवा प्रारंभ की जाए। उन्होंने कहा कि पधरी पास थोड़े से हिमपात के कारण ही अवरुद्ध हो जाता है। उसे खोलने के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि लंगेरा गांव जम्मू-कश्मीर की सीमाओं से सटा हुुआ है। बर्फबारी के दौरान यह गांव यातायात सुविधा से पूरी तरह से कट जाता है। गांव में तैनात आईआरबी जवानों के लिए खाद्य सामग्री लेकर जाना काफी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से अनुरोध किया है कि इस मार्ग को खोलने के लिए स्नो कटर की व्यवस्था की जाए। पांगी कल्याण संघ ने कुछ दिन पूर्व पांगी घाटी में हुए हादसे में आठ लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बैठक में कर्म सिंह ठाकुर, लेखराज, बाबू राम, किशन चंद, बजीरढ़ चंद, बंसी लाल, भीम सेन, लक्ष्मी चंद ठाकुर, प्रेम लाल, मान सिंह, विशंभर और इंद्र सिंह मौजूद रहे।