{"_id":"5830821a4f1c1bfe518fe6af","slug":"girl-kidnap","type":"story","status":"publish","title_hn":"किहार से युवती का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किहार से युवती का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किहार थाने के अंतर्गत डांड के हुलार गांव की एक लड़की को युवक अपने साथ शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। लड़की के परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन पिछले डेढ़ माह से उन दोनों का कुछ पता नहीं है। लिहाजा युवती के पिता ने पुलिस में यह मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने अपहरण का मामला कर लिया है। युवती के पिता याकुब मोहम्मद ने बताया कि सुरजीत कुमार पुत्र गुरचरण गांव ककियां जिला चंबा पिछले काफी समय से उसके गांव के चक्कर काटता था। उक्त युवक की मानसिकता का पता उसे तब चला जब उसकी बेटी 26 सितंबर को लापता हो गई। इसी दिन से उक्त युवक भी लापता है।
विज्ञापन
युवक के घर वालों ने भी इस बारे में अनभिज्ञता जताई है। लिहाजा युवती के पिता ने पुलिस से मांग की कि उसकी बेटी को जल्द ढूंढ कर लाया जाए। उधर पिता के बयान पर पुलिस ने आरोपी युवक सुरजीत पर लड़की को भगाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि मामला बेहद संगीन है। इतने दिनों से लड़के और लड़की गुमशुदगी के पीछे कोई न कोई माजरा जरूर है।
विज्ञापन