फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ful diet in chamba forty rupees

चंबा में 45 रुपये में मिलेगी फुल डाइट, 15 रुपये में परांठा

Mon, 07 Dec 2015 07:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 07 Dec 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
ful diet in chamba forty rupees

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार परचून में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की दरें जिला प्रशासन ने जारी कर दी है। ऐसे में अगर अब कोई इससे ज्यादा कीमतों पर परचून के खाद्य पदार्थ ज्यादा कीमतों में बेचेगा तो उस पर कार्रवाई किया जाना तय है। पिछले काफी समय से खाद्य पदार्थों के की कीमतों को तय करने की मांग की जा रही थी। इसके तहत प्रशासन ने इस प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाना सुनिश्चित कर लिया है।

विज्ञापन



 प्रशासन ने यह भी निर्देश जारी किए हैं सभी व्यवसायी अपनी दुकानों और ढाबों में नई दरों की सूची को लगाएं ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। चंबा में दूध प्रति लीटर तीस रुपये, पनीर प्रति किलो दो सौ बीस रुपये, दही प्रति किलो 45 रुपये, कोल्ड ड्रिंक्स खुरदरा मूल्य पर, लोकल सोडा की बोतल नौ रुपये, बकरे का मांस 280 रुपये प्रति किलो, सूअर का मांस 130 रुपये, चिकन ड्रेस्ड 170 रुपये, मछली विभाग की ओर से तय दाम पर दस फिसदी का परचून मूल्य छोड़कर, ढाबों में फुल डाइट 45 रुपये, तवा चपाती चार रुपये, तंदूरी चपाती पांच रुपये, स्टफड परांठा पंद्रह रुपये, दाल फ्रायड तीस रुपये, चना मसाला 35 रुपये व रायता 13 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन



 इनसेट
उपायुक्त एम सुधा देवी ने बताया कि इन खाद्य वस्तुओं की नई दरों को सख्ती से लागू करने के लिए डीएफएससी विभाग को निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित दरों से ज्यादा पर खाद्य पदार्थ बेचने वालों के लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed