{"_id":"578a6a814f1c1b5e1b13dee0","slug":"fraud-for-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक भवन बने ही नहीं, धोखाधड़ी कर ऐंठ ली रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामुदायिक भवन बने ही नहीं, धोखाधड़ी कर ऐंठ ली रकम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 16 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
तीसा उपमंडल की पंचायत सलेलाबाड़ी के पूर्व प्रधान पर विकास खंड अधिकारी तीसा ने धोखाधड़ी कर सरकारी पैसा ऐंठने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया है। सलेलाबाड़ी के पूर्व प्रधान दीन मोहम्मद पुत्र नवीया राम पर आरोप है कि उसने अपनी पंचायत के गांव शिराग व वदेथी में सामुदायिक भवन बनाने के लिए सरकारी खाते से 2 लाख 37 हजार 679 रुपये निकाले।
विज्ञापन
विभागीय जांच में पाया गया कि दोनों गांवों में यह सामुदायिक भवन बने ही नहीं है। लिहाजा पूर्व पंचायत प्रधान ने जाली दस्तावेज पेश कर सरकारी पैसे का गबन किया है। विकास खंड अधिकारी की ओर से पुलिस को सौंपी गई शिकायत में बताया कि इस मामले की शिकायत विभाग के पास काफी समय पहले आ गई थी। उसके बाद बीडीओ तीसा की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी का गठन कर इस मामले की गहनता से जांच करवाई गई। इसमें भी सलेलाबाड़ी पंचायत का पूर्व प्रधान दीन मोहम्मद डिफाल्टर पाया गया है।
विज्ञापन
उधर, तीसा पुलिस ने बीडीओ की शिकायत पर आरोपी पूर्व प्रधान सलेलाबाड़ी पंचायत पर भादंसं की धारा 420, 467, 468, 471 व 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर ने बताया कि आरोप काफी संगीन है। तीसा पुलिस को इस मामले की पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन