{"_id":"ba9cf0a1c020f9d6328d0aa1b32b6a2a","slug":"flag-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त एम सुधा देवी को झंडा लगाकर झंडा दिवस का शुभारंभ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपायुक्त एम सुधा देवी को झंडा लगाकर झंडा दिवस का शुभारंभ
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 07 Dec 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेफ्टिनेंट कर्नल जय करण सिंह ने उपायुक्त एम सुधा देवी को झंडा लगाकर सात दिसंबर को मनाये जाने वाले झंडे दिवस का शुभारंभ किया। जय करण सिंह ने बताया कि जब भारत आजाद हुआ था तो उस समय भारत सरकार के रक्षा मंत्री ने 28-8-1949 को प्रत्येक वर्ष सात दिसंबर को झंडा दिवस समारोह मनाने बारे फैसला लिया था।
विज्ञापन
साथ ही इस दौरान एकत्रित होने वाली राशि को शहीद जवानों व उनके आश्रितों के कल्याण हेतु खर्च करने पर निर्णय लिया गया। उस समय घायल सैनिकों, विधवाओं और उनके आश्रितों को सहायता देने का और कोई भी विकल्प नहीं था। उस समय से लेकर आज दिन तक पूरे भारत में सात दिसंबर को झंडा दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
उपायुक्त ने दान पात्रों में सैनिकों के सहायतार्थ दान किया। उपायुक्त एम सुधा देवी ने बताया कि झंडा दिवस सेवारत सैनिकों के मनोबल को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों की देखभाल व अपंग सैनिकों के पुनर्वास का दायित्व हम सभी पर है।
विज्ञापन
इसके अलावा भारतीय पब्लिक स्कूल में भी झंडा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को कर्नल जय करण सिंह ने अनुशासन, सकारात्मक सोच, मेहनत व लगन का पाठ पढ़ाया। साथ ही छात्रों को शहीद सैनिकों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्या भुवन सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।