फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   employee fall from mountain

तीसा में ढांक में गिरकर चौकीदार की मौत

Sat, 04 Jun 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला तीसा (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला तीसा (चंबा) Updated Sat, 04 Jun 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
 चुराह घाटी में मंगली धार के समीप शुक्रवार शाम चौकीदार की ढांक में गिरकर मौत हो गई।  शनिवार सुबह जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसका वह गहरी ढांक में मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान जयरथ 34 पुत्र दलबत निवासी गांव भोड़ास के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जयरथ आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी भोड़ास में बतौर चौकीदार के पद पर तैनात था। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जयरथ शुक्रवार शाम जंगल में पशु चारा लेने गया था। इसी दौरान इसका पांव फिसल गया और वह सीधे गहरी खाई में जा गिरा। शनिवार सुबह जब उसकी तलाश की गई तो वह ढांक में मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस थाना तीसा के एसएचओ कृपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed