{"_id":"a8be404b81b0debcbb7d836ae47b859d","slug":"doctor-not-in-chmba-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा अस्पताल में छह माह से नहीं आंख का डॉक्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंबा अस्पताल में छह माह से नहीं आंख का डॉक्टर
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा अस्पताल में नेत्र चिकित्सक का पद रिक्त होने केे कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। उन्हें अपनी आंखों की जांच करवाने के लिए निजी कलीनिक का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
चंबा अस्पताल में छह माह से नेत्र चिकित्सक का पद खाली पड़ा हुआ है। इससे पहले अस्पताल में जो नेत्र चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे थे, उनकी किसी अन्य अस्पताल में स्थानांतरण हो चुका है।
विज्ञापन
उनके स्थानांतरण के बाद अस्पताल में कोई भी नेत्र चिकित्सक नहीं आया है। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। स्थानीय निवासी अजय कुमार, राकेश, चंद राम, रोशन लाल, धर्मपाल, प्यार चंद, अमीर चंद, नरेश कुमार, संजीव कुमार, व्यास देव और नेक सिंह ने बताया कि चंबा अस्पताल में अपनी आंखें चेक करवाने के लिए लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोगों को प्राइवेट क्लीनिक में जाना पड़ रहा है। इससे उनको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। निजी क्लीनिक में अपनी मनमर्जी से पैस वसूले जाते हैं।
उन्होंने कहा कि कई बार लोग चंबा अस्पताल में नेत्र चिकित्सक की तैनाती की मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक चंबा अस्पताल में किसी भी नेत्र चिकित्सक की तैनाती नहीं हो पाई है। इसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है।
सीएमओ जीआर कौशल ने बताया कि चंबा अस्पताल में तैनात नेत्र चिकित्सक का स्थानांतरण हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही चंबा अस्पताल में नेत्र चिकित्सक की तैनाती हो जाएगी।