फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   deadbody in almi village

एलमी गांव के पास मिला लापता मजदूर का शव

Wed, 02 Nov 2016 06:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Wed, 02 Nov 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
deadbody in almi village
अस्पताल में पर‌िजनों के बयान लेती पुल‌िस। - फोटो : अमर उजाला

एलमी जंगल मे 30 अक्तूबर को गायब हुए मजदूर का शव मंगलवार को एलमी गांव के पास नाले पर पड़ा हुआ मिला। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया।

विज्ञापन


बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाश चंद पुत्र छत्तो निवासी गांव पथगढ़ तहसील लाटी जिला उधमपुर जेएंडके एलमी जंगल में ठेकेदार द्वारा करवाए जा रहे वन कटान के कार्य में लगा हुआ था।
विज्ञापन


30 अक्तूबर को दोपहर के समय कैलाश चंद अपने परिवार के साथ फोन पर बात करने के लिए जंगल के साथ लगते गांव में गया था। लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। जिसके बाद कटान में लगे अन्य मजदूरों ने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। जिसके बाद ठेकेदार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गैहरा चौकी में दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलमी गांव के पास लापता मजदूर का शव मिलने से तलाश खत्म हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। जहां बुधवार को पुलिस ने चंबा अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि एलमी गांव के पास लापता मजदूर का शव मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed