फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   deadbody captured

मणिमहेश में लापता दूसरे युवक का शव भैरोघाटी में बरामद

Wed, 06 Jul 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Wed, 06 Jul 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन

करीब चार माह पूर्व मणिमहेश यात्रा पर निकले दोनों युवकों के शव बरामद हो गए हैं। प्रशासन की तरफ से बुधवार को जारी खोज अभियान में दूसरा शव भी बरामद कर लिया गया। यह शव भैरोघाटी में ग्लेशियर के नीचे दबा हुआ था।

विज्ञापन


मंगलवार रात को हुई भारी बारिश की वजह से ग्लेशियर के पिघलने के साथ ही शव बाहर निकल आया। बर्फ में पड़े रहने की वजह से शव फूलकर भारी हो गया था। जिसे पर्वतारोही दल ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। इस कार्रवाई में दो पर्वतारोही जख्मी भी हो गए हैं। दूसरे शव की पहचान विकास पुत्र सतीश निवासी बनीखेत के रूप में हुई है। इससे पूर्व मंगलवार को खोजी दल ने विवेक मैड़ी पुत्र रमेश निवासी बनीखेत का शव ढूंढ निकाला था। जिसका पोस्टमार्टम बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में किया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को पहला शव मिलने के बाद खोजी दल सुंदरासी में ही ठहर गया था और इस दल ने बुधवार को एक बार फिर सर्च ऑपरेशन चलाया जिसमें दल को सफलता हाथ लगी। इस खोजी दल में पर्वतारोहण केंद्र भरमौर के कुल ग्यारह सदस्य शामिल थे। बुधवार को बरामद हुए शव को भरमौर लाया जा रहा है। इस शव का पोस्टमार्टम चंबा अस्पताल में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम से चलेगा मौत का पता : एसडीएम
एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। प्रशासन ने दोनों शवों को घर तक पहुंचाने के लिए वाहनों का प्रबंध किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed