फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   charas recovered at nainekhad

नैनीखड्ड में युवक से चरस बरामद

Tue, 18 Apr 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Tue, 18 Apr 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन

चंबा पुलिस ने मंगलवार को नैनीखड्ड के पास एक युवक को 812 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शेर अली (23) निवासी बाघ, बकाणी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार चंबा पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस ने चंबा-पठानकोट मार्ग पर नैनीखड्ड के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक युवक बैग लेकर जा रहा था। पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया। पुलिस को उसके ऊपर शक होने पर पकड़ लिया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को शेर अली के बैग से 812 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने चरस को जब्त करते हुए व्यक्ति को भी अपनी हिरासत में ले लिया। साथ ही व्यक्ति के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। जिला मेें चरस का कारोबार रोकने के लिए पुलिस कड़े कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो माह में पुलिस ने चरस के साथ आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को पुलिस की टीम ने नैनीखड्ड के पास एक व्यक्ति को 812 ग्राम चरस सहित पकड़ा है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed